एक बार फिर अब प्रत्याशी मैदान में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दमखम दिखाने लगे हैं। रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह वह लोकसभा प्रत्याशी रहे मनीष खंडूरी के आगमन पर ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल व उनके सैकड़ों समर्थकों ने विशाल जुलूस निकालकर शक्ति परीक्षण किया। इस जुलूस से प्रदीप थपलियाल ने यह तो साफ कर लिया है कि वह आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी कर रहे हैं। दरअसल रुद्रप्रयाग में कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व लोकसभा प्रत्याशी रहे मनीष खंडूरी का भ्रमण कार्यक्रम था। रुद्रप्रयाग ज्वालपा पैलेस में प्रदीप थपलियाल के 500 से अधिक समर्थकों ने प्रदीप थपलियाल को फूल मालाएं पहनाकर विशाल उत्सव जुलूस निकाला। इसके बाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी शामिल हुए। प्रीतम सिंह ने यह कहा कि जिस तरह से लोगों में जोश दिखाई दे रहा है उससे आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जरूर देखेगी और यह जोश और उत्साह अगर 2022 तक रहता है तो निश्चित तौर पर पार्टी एक अच्छे और जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देगी। उन्होंने कहा हमें हर हाल में संगठन को मजबूती देनी है 2022 तक संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करना है और उसके बाद निश्चित तौर पर हूं 2022 का चुनाव फतह कर सकते हैं। वही दर्जनों लोगोंं ने कॉल इस कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में प्रदीप थपलियाल के साथ उतरा जनसेलाब
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -