आज एक बड़ा दिवस मनाया जाता है। जो पूरे विश्व में विख़्यात है। जिसकी अपनी एक खास खासियत है। जिसे विश्व पल्स डे के नाम से मनाया जाता है। विश्व में 10 फरवरी को हर साल “अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस ” (वर्ल्ड पल्स डे) मनाया जाता है।दाले हमारे लिए कितनी प्रोटीन युक़्त और फायदेमंद होती है। दुनिया में दालों के महत्व को समझाने के लिए वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। तब से इसको “अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। आधुनिक युग में लोग दालों के महत्व को भूलने लगे हैं। आजकल लोग फास्ट फूड को अपने जीवन में महत्व दे रहे हैं। ऐसे में हमारा स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। इसीलिए दालों का महत्व जानना हमारे लिए बेहद आवश्यक है। दालों को खाने में शामिल करने के लिए जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से इस “अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस” (विश्व पल्स डे) को मनाया जाता हैै।
अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस: आज पूरे विश्व में मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस, जागरूकता के उद्देश्य से मनाया जाता है विश्व पल्स डे
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -