भारत और चीन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत और चीन के बीच एक बार फिर से झड़प हुई, जिसमें कई सैनिक घायल हुए। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के दौरान एक बार फिर झड़प हुई। सिक्किम बॉर्डर पर हुई इस झड़प में करीब 20 चीनी सैनिक घायल हुए हैं, जबकि भारत के 4 सैनिक घायल हुए हैं। इस झड़प में कई सैनिक घायल हुए हैं, जिसमें स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। झड़प वाली जगह पर स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच कई महीनों से गतिरोध जारी है। दोनों देशों के बीच मौजूदा विवाद शुरू होने की बात करें तो 5 मई की शाम चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। यह झड़प अगले दिन भी जारी रही, जिसके बाद दोनों पक्ष अलग हुए थे. मगर गतिरोध फिर भी बरकरार रहा। जिसके बाद एक बार फिर इनके बीच झड़प हुई।
भारत और चीन के बीच एक बार फिर से हुई झड़प, कई सैनिक हुए घायल
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -