भारत में कोरोना संक्रमण ने फिर से दस्तक दे दी है। जिससे भारत सरकार भी चिंतित है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के अलावा केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिस वजह से कई शहरों में नाइट कर्फ्यू जैसे सख्त नियम लागू किए गए हैं। जहां एक तरफ वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे सरकार भी चिंतित है। मुंबई में कोविड-19 के कुल मामले 3,38,643 पहुंच गए हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु, में सख़्त नियम लागू हो गए हैं। वही पंजाब में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके बाद के लुधियाना, पटियाला, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर व नवांशहर में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वही मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढोत्तरी होने लगी है। जिसने भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढोत्तरी, सरकार ने कई राज्यों में लगाया लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -