नए साल पर उत्तराखंड में निजी वाहन अपनी मनमानी नही कर सकते, यदि वे अवैध नेमप्लेट लगाकर घूमते नजर आये तो इन पर पुुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी। यदि अब उत्तराखंड में निजी वाहनों पर कोई भी नेम प्लेट लगा कर घूमता मिला तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस नियम और कानून को लेकर सख्त हो गयी है। यह नियम 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएंंगे। राज्य पुलिस ने यह फैसला लेते हुए सभी जिलों की पुलिस को 1 जनवरी 2021 से यह अभियान चलाने के निर्देश दे दिए हैं। नए साल से निजी वाहनों पर अवैध नेम प्लेट और तेज रफ्तार वाले वाहन चालकों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इससे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है और ऐसी दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जनपदों में मौजूद पुलिस को अब अवैध नेम प्लेट का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं
उत्तराखंड में निजी वाहन अवैध नेमप्लेट लगाकर घूमते नजर आये तो पुुलिस करेगी बड़ी कार्रवाई
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -