देश में आए दिन आनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं सुनाई दे रही है। ऐसे में लोगों से अपील की जाती है कि वह इन चीजों से सर्तक रहे। वही साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड से सामने आई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने पुलिस को परेशान किया हैै। राजधानी देहरादून में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। हाल ही में दून की एक महिला इन साइबर ठगों के जाल में फंस गई और उनके खाते से 2 लाख रुपए उड़ गए। बैंक खाते से फोन नंबर बदलने के नाम पर साइबर ठगों ने महिला के अकाउंट से 2 लाख रुपए की बड़ी रकम उड़ा दी। जिसके बाद महिला ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस साइबर ठगों की तलाश कर रही है। महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि हाल ही में महिला के पास एक फोन आया था जिसमें उसके बैंक खाते से उसका फोन नंबर लिंक करवाने के लिए कहा गया था। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए महिला से बातचीत करनी शुरू की और उसने महिला के पंजीकृत फोन नंबर पर एक लिंक भेजा और उस लिंक में अपने बैंक खाते की सभी जानकारी डालने को कहा। जिसके बाद उसने महिला से फोन पर ओटीपी की जानकारी ली और ओटीपी बताने को कहा। महिला ने जैसे ही व्यक्ति को ओटीपी बताया महिला के बैंक खाते से 2 लाख जैसी बड़ी रकम कटने का मैसेज आया। जिसके बाद महिला ने दोबारा फोन किया तो फोन नंबर बंद आया। जिसके बाद महिला ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत कर उनको जल्द पकड़ने की मांग की ।