उत्तराखंड से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। यह बुरी खबर देहरादून से सामने आई है। यहां फिरौती के लिए एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। देहरादून के दो बदमाशों ने किराना व्यापारी के पांच साल के बेटे का अपहरण किया और उसके बाद उससे 10 लाख की फिरौती मांगी और उसके बाद मासूम बच्चें की निर्ममता से हत्या कर शव को देवबंद की साखन नदी में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाला एक अभियुक्त हिमाचल प्रदेश तो दूसरा उत्तराखंड के सहसपुर का रहने वाला है। किराना व्यापारी पप्पू का पांच साल का बेटा अभय घर के बाहर ही खेल रहा था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया। देर शाम तक जब अभय घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने सहसपुर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने जब अभय की तलाश आरंभ की तो देर रात दो अपहरणकर्ता उनके हत्थे चढ़ गए, जिन्होंने कड़ी पूछताछ के बाद अभय की हत्या कर शव को देवबंद स्थित साखन नहर में फेंकना बताया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पैसों के लिए एक मासूम बच्चें को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिसने इंसानियत को फिर से शर्मशार कर दिया। मासूम बच्चें की मौत से परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
- Advertisment -