पूरे देश में होली का जश्न मनाया जा रहा है। इस त्यौहार में लोग रंगों से एक दूसरे के साथ होली का जश्न मनाते है। वही उत्तराखंड में भी होली का जश्न मनाया जा रहा है। वही देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी उत्तराखंड में होली सहित अन्य त्योहारों के आयोजनों में अधिकतम सौ लोगों को ही एकत्रित होने की सलाह दी है। वही होली और आने वाले अन्य पर्वों में लोगों को अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी के नियम और मास्क का प्रयोग करने को कहा गया है। इसके साथ ही होली में गीले रंगों से परहेज करने को कहा गया है और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, तेज संगीत और लाउडस्पीकर न लगाने को कहा गया है। वही होली में पानी, गीले रंग और गले मिलने आदि से बचने की हिदायत दी गई है। सूखे और जैविक रंगों का उपयोग करने को कहा गया है। वही होली में सर्तकता बरतने को भी कहा गया है।