उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज देश की बेटियां पूरे विश्व में खूब नाम कमा रही है। लड़कियां हर स्तर में लड़कों की बराबरी कर रही है। वही भारतीय सेना में लड़कियों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। भारतीय सेना में सैनिक श्रेणी में महिला सैन्य पुलिस के दूसरे बैच की भर्ती रैली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में 18 जनवरी 2021 से महिला सैन्य पुलिस (सैनिक सामान्य ड्यूटी) के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के रजिस्ट्रेशन के लिए एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के स्टेडियम में 18 जनवरी 2021 से 30 जनवरी 2021 तक मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 5573 और उत्तराखंड की 325 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसके आनलाइन आवेदन 27 जुलाई से 31 अगस्त तक हुए थे। इसमें लड़कियों को अपना सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर मिला है।
- Advertisment -