गूगल पे अब नए अंदाज़ में नजर आएगा। टेक दिग्गज कंपनी गूगल पे को अब नए अंदाज में देखा जाएगा। बता दें कि भारत में गूगल पे का नया लोगो दिखा है जो बेहद कलरफुल है। Mashable की एक रिपोर्ट के के अनुसार सुमंत दास नाम के ट्विटर ने ये नया लोगो देखा। बता दें कि अभी यह नया लोगो सभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं किया गया है। गूगल पे एक पेमेंट ऐप है जिससे ऑनलाइन पैसे का लेन-देन किया जाता है।
गूगल पे के अभी के लोगो की बात करें तो उसमें G और Pay शामिल है। गूगल का ये ही एकमात्र ऐसा लोगो है जिसमें इतने सारे रंग दिए गए हैं। नया लोगो ऐसा नहीं लगता है यह पेमेंट ऐप को रीप्रजेंट करता है। Google Pay नाम में नया नीला और पीला u जहां G को रीप्रेजेंट करता है वहीं हरा व लाल इनवर्टेड u के साथ P को भी रिप्रेजेंट करता है। अगर आप लंबे समय से गूगल पे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको ये नया बदलाव पसंद न आए। क्योंकि नया लोगो पुराने लोगो से काफी अलग है और यूजर्स को इसकी आदत डालने में थोड़ा समय लग सकता है।
Google pay का नया लोगो सामने आया ,अब कुछ इस अंदाज में दिखेगा ऐप
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -