उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में भर्ती के लिए घोषणाएं की है। उत्तराखंड के महानिदेशक अशोक कुमार ने जबसे अपने पद का कार्यभार संभाला है तब से पुलिस विभाग में कई बदलाव हुए है। मुख्यमंत्री रावत ने स्वयं पुलिस विभाग के अंदर कई जरूरी बदलावों को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए साल में हेली सेवा के 100 घंटे आरक्षित किए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में पुलिस जल्द से जल्द पहुंच पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण में खुलने वाली आरबीआई की थर्ड बटालियन में 900 सिपाहियों की भर्ती होगी। जिसमें युवाओं की जल्द भर्ती कराई जाएगी। इसी के साथ पुलिस और भी बहुत से बदलाव किए जाएंगे। वहीं 5 पुलिस लाइनों का भी सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक आईआरबी ( इंडियन रिजर्व बटालियन ) की दो ही बटालियन उत्तराखंड में मौजूद हैं और अब तीसरी बटालियन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में खोलने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ पुलिस लाइनों में भी जल्द सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड युवाओं के लिए खुशखबरी, गैरसैंण में खुलने वाली IRB की थर्ड बटालियन में 900 सिपाहियों की जल्द होगी भर्ती
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -