उत्तराखंड युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इससे युवाओं के सपने पूरे होंगे। पुलिस का सपना देख रहे युवाओं का सपना जल्द पूरा होगा। युवाओं में देश के प्रति जो जूनून है उसके लिए वह हर वक़्त देश की सेवा के लिए तत्पर रहते है। पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। जिससे पुलिस में जाने का उनका सपना पूरा होगा। पुलिस में कांस्टेबल सीधी भर्ती प्रक्रिया मार्च माह में शुरू हो सकती है। हालांकि इससे पहले सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के लिए रैंकर्स परीक्षा होगी। यह परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कराई जाएंगी। जिस पर डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि रिक़्त पदों पर जल्दी भर्तियां कराई जाएंगी। रैंकर्स भर्ती के लिए उप निरीक्षक के करीब 60 और हेड कांस्टेबल के 700 पदों के लिए परीक्षा होगी। पुलिस सिपाही सीधी भर्ती के लिए करीब 1900 पद उपलब्ध हो सकते हैं। दोनों तरह की परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आयोजित करेगा। इससे युवाओं का सपना जल्द पूरा होगा।
उत्तराखंड युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द आयोजित होंगी परिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -