अनलॉक के दौरान ही सरकारी नौकरियों पर लगा लॉक भी हटा दिया गया है। हर क्षेत्र में बंपर भर्तियां निकल रही हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। यूजेवीएनएल में इस साल बंपर भर्तियां होने वाली है। निगम की तरफ से सहायक अभियंता और जियोलॉजिस्ट के पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए यूजेवीएनएल ने पंतनगर विश्वविद्यालय को सिफारिश भेजी है। निगम में इंजीनियरों और जियोलॉजिस्ट के पद भरे जायेंगे। जून 2021 से पहले सभी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। तीन साल से यहां नई भर्तियां नहीं हुई हैं। यही वजह है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। निगम में भर्तियों का मौका तीन साल बाद आया है। पिछली भर्तियां फरवरी 2017 में हुई थीं। इन भर्तियों के बाद रिक्त हुए पदों पर अब इस साल भर्तियां शुरू होने जा रही है। जानिए कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है।
यूजेवीएनएल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक अभियंता के दस पद भरे जाने हैं। इसके अलावा सहायक अभियंता सिविल के दस पदों के लिए भी आवेदन मांगे जाएंगे। जियोलॉजिस्ट का एक पद खाली है। इन पदों को भरने के लिए निगम ने सिफारिश पंतनगर विवि को भेज दी है।
जानिए भर्ती का प्रोसेस:
इन पदों पर भर्ती के लिए पंतनगर विवि की तरफ से ऑल इंडिया लेवल पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसका नोटिफिकेशन नवंबर के अंतिम हफ्ते या दिसंबर के पहले हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है। यह सभी पद श्रेणी-2 के हैं। जून 2021 तक भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा