देश में हर दिन महिला अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वही अब हिमाचल प्रदेश से भी दिल दहला देने वाला ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 32 साल की एक विवाहिता के साथ 7 लोगों ने गैंगरेप किया है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बनाई गांव के पास महिला बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही लेकिन ये लोग लिफ्ट देने के बहाने से महिला को सलोल क्षेत्र के पास एक फार्म में ले गए। यहां पर 7 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि महिला द्वारा पुलिस में इन 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वही महिला के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
वही इस मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरते हुए इस खबर को शेयर करते हुए लिखा- “काश हिमाचल की दूसरी बेटियों को भी भाजपा सरकार ने दी होती Y कैटेगरी सुरक्षा।”
himachal pradesh gang rape 7 people married woman lvkd | #हिमाचल प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार, लिफ्ट देने के नाम पर विवाहित महिला से 7 लोगों ने किया #बलात्कार |
काश हिमाचल की दूसरी बेटियों को भी Y सुरक्षा दी होती BJP सरकार ने .. 🇮🇳 🙏
Hari Bhoomi https://t.co/ETOVKMTN9I— Alka Lamba – अल्का लाम्बा 🇮🇳🙏 (@LambaAlka) September 11, 2020
अलका लांबा ने मोदी सरकार के खिलाफ उस मामले में नाराजगी जाहिर की है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाइ प्लस सिक्योरिटी दी गई है। जबकि देश की अन्य महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
वही इस मामले में कार्यवाही करते हुए कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने कहा कि हमने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी मिली है कि महिला तीन बच्चों की मां है और पति से अलग रहकर उनका पालन-पोषण करती है।