उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपनी जिम्मेदारियों को संभालने लगे हैं। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की अहमियत भी बढ़ गई है। वयोवद्ध नेता पूर्व सीएम मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी आज के हालात में फिर जरूरी हो गए हैं। कुछ दिनों से उनके घर पर मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों तक की आमद बढ़ गई है। बीसी खंडूडी गढ़वाल सांसद, केंद्रीय मंत्री रहने के साथ ही दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके कड़क मिजाज और बेलाग अंदाज को लोग आज भी याद करते हैं। वही प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत ने जिस एक शख्स को अपनी सफलता का श्रेय दिया, जिसकी अपनी जिंदगी में खास अहमियत बताई, वो हैं पूर्व मुुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी। वही भुवन चंद्र खंडूरी ने तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाइयाँ दी और खुशी जाहिर की। इसी के साथ पूर्व मुुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की अहमियत और बढ़ गई है। भुवन चंद्र खंडूरी जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे थे तो उनके कड़क मिजाज और मजबूत हौसले ने उन्हें सभी के बीच मशहूर कर दिया था । उनके इसी कड़क मिजाज को आज भी लोग खुब याद करते हैं।