किसानों का आंदोलन जारी है। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किसान यह आंदोलन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आंदोलन और तेज़ होने वाला है। किसान संगठनों ने 26 मार्च को देश भर में संपूर्ण भारत बंद की घोषणा की है। आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर अगले सप्ताह 26 मार्च को पूरा भारत बंद रहेगा। जिसमें दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान 12 घंटे तक बंद रहेंगे। इसके बाद, 28 मार्च को केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों की प्रतियों का होलिका दहन किया जाएगा। जिसमें देशभर में सभी बस, रेल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद रखा जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह से शाम तक जारी रहेगा, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने मांग की गई है। इसी के साथ किसानों ने 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस को मनाते हुए युवाओं को धरनास्थल से जोड़ने की अपील की है। इस दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में दूध तथा सब्जियों की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे एक दिन पहले ही जरूरी चीजों का बंदोबस्त कर लें। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के दौरान दूध तथा सब्जियों की सप्लाई भी बंद रखने का ऐलान किया है। वही किसानों ने ट्रेन रोकने का ऐलान भी किया है। किसान संगठन ने लोगों से अपील की है कि वह केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को 12 घंटे के लिए अपनी दुकान और ऑफिस बंद रखें। जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
- Advertisment -