किसान अपनी मांगों के लिए अभी भी आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की सरकार के साथ कई बैठके हुई, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं किसान संगठन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान भी कर चुके हैं। किसान 26 जनवरी को दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर राष्ट्र ध्वज के साथ ट्रैक्टर परेड निकालेंगे, आधिकारिक गणतंत्र दिवस समारोह को किसी भी तरह बाधित नहीं किया जाएगा। 50 दिन से भी ज्यादा वक्त से किसान आंदोलन कर रहे हैं। अब 26 जनवरी को किसान नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 50 किलोमीटर की यह परेड आउटर रिंग रोड पर होगी। जिसका नाम किसान गणतंत्र परेड होगा। इस पर उन्होंने कहा कि-
- यह परेड पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगी।
- गणतंत्र दिवस परेड में किसी तरह की बाधा नहीं डाली जाएगी।
- किसी राष्ट्रीय स्मारक पर हमले की कोई कोशिश नहीं होगी।
- हर वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज और किसान संगठन का झंडा होगा. किसी भी राजनीतिक पार्टी का झंडा नहीं होगा।
- देश के जिन इलाकों से लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, वहां राज्य की राजधानी में ऐसी ही किसान गणतंत्र परेड आयोजित होगी।