किसानों का आंदोलन जारी है। अपनी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसानों का 77वां आंदोलन है। कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ किसानों ने यह आंदोलन जारी रखा है। इस बीच किसानों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को देशभर में ‘रेल रोको’ अभियान की घोषणा की है। किसान संगठनों ने कहा है कि वह आगामी 18 फरवरी को चार घंटे के लिए ‘रेल रोको’ प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनों ने अपना आंदोलन और तेज करने का संकेत दिया है। ‘रेल रोको’ प्रदर्शन देश भर में दिन के 12 बजे से शाम चार बजे तक करने की योजना है। यही नहीं किसान संगठनों ने 12 फरवरी से राजस्थान में सभी रोड टोल प्लाजा को मुक्त करने का फैसला भी किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की बुधवार की हुई बैठक में आंदोलन से जुड़े ये अहम फैसले लिए गए। वही पीएम मोदी ने किसान संगठनों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील की लेकिन किसान संगठन अपना आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की अपनी मांग पर अड़े हैं। किसानों द्वारा पुलवामा हमले के शहीदों की श्रद्धांजलि देने के लिए उसकी तरफ से 14 फरवरी को देश भर में ‘मशाल जुलूस’ निकाला जाएगा। वही 18 फरवरी देशभर में ‘रेल रोको’ अभियान चलाया जाएगा।
किसानों का आंदोलन जारी, किसान संगठन ने की 18 फरवरी को देशभर में ‘रेल रोको’ अभियान की घोषणा
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -