उत्तराखंड सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों को 15 दिसंबर से खोलने के निर्णय लिए है। राज्य की उच्च शिक्षण संस्थाओं को खोलने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस दौरान उच्च शिक्षण संस्थाओं को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। संस्थानों में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कई राज्यों में शिक्षण संस्थान 31 दिसंबर तक बंद हैं।
उत्तराखंड में कल से शिक्षण संस्थानों को खोला जायेगा और साथ ही सख़्ती से नियमों का पालन भी किया जाना अनिवार्य होगा। थ्योरी और प्रैक्टिकल की कक्षाएं कल से शुरू की जाएंगी। इसके लिए अभिभावकों की संतुष्टि भी जरूरी होगी। इसी के साथ कोविड-19 के नियमों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।
उत्तराखंड में कल से खोले जाएंगे शिक्षण संस्थान, कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -