लॉकडाउन में बेरोजगार होने के बाद एक युवक ने इनकम के लिए नशे का धंधा शुरू कर दिया। हालांकि कुछ दिनों में ही युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से कुल 420 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि ऑपरेशन सत्य के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में लोग भी पुलिस को सूचना दे रहे हैं। इसके अलावा मुखबिर तंत्र से भी पुलिस को काफी जानकारी मिल रही है।
इसी क्रम में देर रात चेकिंग के दौरान एक स्कूटर सवार संदिग्ध को रोका गया तो वह पुलिस को देखकर चौंक गया। इस पर उसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। स्कूटर की तलाशी से चरस बरामद की गई है।
आरोपी का नाम पंकज भट्ट निवासी बलुवाकोट पिथौरागढ़ है। वह पहले एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद वह चरस आदि बेचने वालों के संपर्क में आया और आरोपी ने एक-दो बार पहले भी नशा बेचा है। पुलिस उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
देहरादून: लॉकडाउन में बेरोजगार हुए एक युवक ने शुरू किया नशे का धंधा
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -