देश में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए कोरोना वैक़्सीन लगाई जा रही है। पूरे देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरू हो गया है। इससे कोरोना संक्रमण को कम किये जाने पर जोर है। कोरोना संक्रमण को कोरोना वैक़्सीन के बाद से कम किया जा रहा है। देश में बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना वैक़्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमें 1,14,24,094 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 75,40,602 है, वहीं कुल 38,83,492 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल है। कई राज्यों में 75% से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है। जिनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश हैं। वही 50 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों कर फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया है। जिनमें दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, यूपी, झारखंड, जम्मू और कश्मीर और हरियाणा शामिल है।
- Advertisment -