उत्तराखंड में मौसम अपनी करवट बदलने में लगा है। उत्तराखंड में मौसम के मिज़ाज अपना रूप बदलने में लगे हैं। उत्तराखंड में एक बार और फिर से मौसम ने करवट बदली है। उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ के आसपास की पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हो गया है, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और देहरादून और हरिद्वार में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। हिमालय में बर्फ गिरने के आसार हैं तो मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि संभव है। जिससे मौसम में फिर से बदलाव होगा जिससे ठंड बढ़ेगी और मौसम के तापमान में भी गिरावट आएगी। इससे ठंड में इजाफा होगा। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के अलावा जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 23 और 24 को अनेक स्थानों पर हल्की से हल्की बर्षा व बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड बढ़ेगी।
उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, बदरीनाथ और केदारनाथ के आसपास की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -