उत्तराखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज मोसम में ठंड का इजाफा अधिक हुआ है। आज उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने लगा है। हवाओं का रुख बदलने से जहां प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड से राहत मिली है, वहीं नमी बढ़ने से बादल छाने लगे हैं। इससे कई क्षेत्रों में आज बारिश और हिमपात होने की संभावनाएंं है। आज हल्द्वानी में बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में नैनीताल में उच्च स्थानों पर हिमपात की संभावना है। कुमाऊं भर में आसमान में बादल छाए है। तापमान में भी गिरावट आई है। हल्द्वानी का तापमान फिर एक डिग्री पर पहुंच गया है। पिथौरागढ़, चम्पावत व अल्मोड़ा में तापमान एक डिग्री से भी नीचे है। आज कुमाऊं में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वही सोमवार से बारिश का बढऩे की संभावना है। सोमवार व मंगलवार को कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचे स्थानों पर भारी हिमपात होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। जिससे ठंड में अधिक इजाफा होगा।
कुमाऊं में छाए बादल, उच्च स्थानों पर हिमपात की संभावना
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -