उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून के पुरकुल गांव में राज्य स्तरीय सैन्यधाम का शिलान्यास करेंगे। सैन्यधाम में आजादी के बाद से देश की रक्षा में अपना बलिदान करने वाले वीर सपूतों का विवरण अंकित होगा। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम में राज्य की गौरवशाली सैन्य परंपरा के साथ ही इससे संबंधित सभी जानकारी भी आम जनता को उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य सरकार की तरफ से देश की रक्षा में मारे गए सैनिकों व अर्ध सैनिकों के एक परिजन को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी में समायोजित करने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि वीरता पदक प्राप्तकर्ता सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को दी जाने वाली वार्षिक राशि 30 वर्ष के स्थान पर अब आजीवन दिये जाने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा विभिन्न युद्धों, सीमान्त झड़पों तथा आन्तरिक सुरक्षा में मारे गए सैनिकों व अर्द्ध सैनिकों की विधवाआ या आश्रितों को एकमुश्त रू 10 लाख अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है कि हमारा राज्य महान सेनाओं का राज्य है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून के पुरकुल गांव में राज्य स्तरीय सैन्यधाम का करेंगे शिलान्यास
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -