मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार हमेशा से किसानों की हितैषी रही है और किसानों के साथ है। कृषि सुधार कानून किसानों के हित में हैं। पूर्व में विधेयक को समर्थन देने वाले दल अब केवल राजनीति के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर इसका विरोध कर रहे हैं। भारत बंद के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान ऐसा कोई काम न करें, जिससे प्रदेश के अमन को नुकसान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन में जिस तरह के नारे लग रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जो लोग देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं वे किसानों के वेश में उनके बीच आ गए हैं और किसानों की देशभक्ति पर भी सवाल उठाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम राजनीतिक दलों के नेता जनता में विश्वास खो चुके हैं। ऐसे में ये निर्दोष किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। किसानों के हितों की बलि चढ़ा रहे हैं। जिससे वे ऐसा करने के लिए मजबूर है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ है
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -