उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत मौसम विज्ञान विभाग के 146वें स्थापना दिवस समारोह में वर्चुअली प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुक्तेश्वर (नैनीताल) में डॉप्लर वैदर रडार स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रदेश में लगने वाले 03 डॉप्लर मौसम रडारों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार ने मुक्तेश्वर में रडार स्थापना हेतु भूमि, मूलभूत सुविधाएँ जैसे सड़क, बिजली, पानी उपलब्ध कराने एवं जगह को विकसित करने में पूर्ण सहयोग दिया हैै। दूसरे रडार की स्थापना हेतु भी राज्य सरकार ने सुरकंडा में भूमि आवंटित एवं विकसित की है तथा बिजली इत्यादि की भी व्यवस्था कर दी गई है। उत्तराखंड राज्य सरकार ने धार्मिक यात्रियों (Passengers) एवं पर्यटकों को मौसम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मौसम डिस्प्ले स्क्रीन लगाने हेतु आवश्यक सुविधाओं के साथ 05 स्थान उपलब्ध करा दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विकास में तेजी आ रही है। इस बीच कई योजनाएं भी पूरी हुई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मुक़्तेश्वर डॉप्लर वैदर रडार स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -