उत्तराखंड में टिहरी-पौड़ी जिले की सीमा को जोड़ने वाले जानकी सेतु पुल के खुलने का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज जानकी सेतु का शुभारंभ किया। इससे ऋषिकेश को बड़ी सौगात मिली है। ये राज्य के टिहरी और पौड़ी जिलों की सीमाओं को जोड़ने का काम करेगा। इसका काम मार्च 2013 में शुरू हुआ था और अब जाकर ये जनता के लिए खुल गया है। लंबे समय से इसके खुलने का इंतजार था। ये पुल गंगा नदी पर बना है और 274 मीटर इसकी लंबाई है। इसके बनने से पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है। ये काफी सुंदर है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने इस पुल का शिलान्यास किया था ।
इस सेतु के बनने से टिहरी और पौड़ी दोनों जिलों के व्यापार पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। दोपहिया वाहन वालों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द इसका कार्य पूरा किया जाएगा। और आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका लोकार्पण किया।