उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी बीच उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बाढ़ की संभावना को देखते हुए शासन प्रशासन ने किसानों को गंगा के पार नहीं जाने दिया। उन्होंने गंगा के किनारे बसे गांव में जाकर अलाउंसमेंट कर लोगों को सचेत कर गंगा के उस पार नहीं जाने की अपील की। उत्तराखंड के चमोली में रविवार की सुबह ग्लेशियर टूटने से धोलीगंगा में अचानक बाढ़ आ जाने से चारों तरफ शासन प्रशासन ने गंगा किनारे बसे लोगों को सचेत कर गंगा से अलग रहने की अपील की है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ में आईटीबीपी अस्पताल में जाकर रेस्क्यू किए गए लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। वही अमेरिका ने उत्तराखंड में हिमखंड टूटने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। वही हादसे के बाद से ही टनल से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य चल रहा है। इसी के साथ प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
- Advertisment -