उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने समय पर कागजात नहीं जमा करने वालों के राशन कार्ड से नाम हटा दिए थे। जिले में करीब 80 हजार सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए थे। आनलाइन राशन कार्ड से नाम निकलने के बाद अब इन सदस्यों को खाद्यान्न वितरण भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड पूर्ति विभाग के कार्यालय में जनवरी तक जमा किया जा सकता है। जिसके लिए निरस्त किए गए राशन कार्ड को फिर से आनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके लिए संबंधित लोगों का आधार कार्ड राशन कार्ड से जोड़ा जाना आवश्यक है। पीवीसी राशन कार्ड वितरण के बारे में भी योजना बनाई गई। आधार कार्ड आनलाइन आधार समय पर पूर्ति निरीक्षक के पास जमा करना अनिवार्य होगा। जिसके बाद शीघ्र ही लोगों को राशन वितरण का लाभ मिलेगा।
निरस्त किए गए राशन कार्ड को फिर से किया जाएगा आनलाइन अपलोड, हटा दिए थे राशन कार्ड से 80 हजार सदस्यों के नाम
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -