आज आम जनता के लिए बजट पेश किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 पेश किया। टैक्स भरने वाले करदाताओं को इस बार भी बजट में कुछ खास नहीं मिला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से टैक्स स्लैब में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा कई वस्तुएं आने वाले समय में सस्ती हो सकती है तो कुछ महंगी भी होंगी।
क़्या होगा महंगा:
- मोबाईल और उसके चार्जर महंगें होंगे
- सूती कपड़े महंगे होंगे
- इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा होगा
- रत्न महंगे होंगे
- सेब महंगा होगा
- काबुली चना महंगा होगा
- यूरिया महंगा होगा
- डीएपी खाद महंगा होगा
- चना दाल महंगी होगी
- पेट्रोल-डीजल महंगी होगी
- शराब महंगी होगी
- ऑटो पार्ट्स महंगे होंगे
क्या सस्ता होगा:
- चमड़ें के उत्पाद सस्ते होंगे
- ड्राई क्लीनिंग सस्ती
- लोहे के उत्पाद सस्ते होंगे
- पेंट सस्ता होगा
- स्टील के बर्तन सस्ते होंगे
- इंश्योरेंस सस्ते होंगे
- बिजली सस्ती होगी
- जूता सस्ता होगा
- नॉयनल सस्ता होगा
- सोना-चांदी सस्ता होगा
- पॉलिस्टर सस्ता होगा
- कृषि उपकरण सस्ते होंगे
जाने बजट 2021 की 10 अहम बातें
1- 75 साल से ऊपर के लोग नहीं भरेंगे आयकर
टैक्सपेयर्स को बजट 2021 से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके लिए बड़ी राहत की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि कैपिटल गेन पर एक साल के लिए टैक्स में राहत दी गई है। सीनियर सिटिजन के लिए टैक्स में राहत दी गई है। 75 साल से ऊपर के लोग इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरेंगे। 3 साल से ज्यादा लंबित विवाद के मामले भी नहीं खोले जाएंगे। वहीं गंभीर मामलों में ही 10 साल पुराने केस खोले जाएंगे। इनकम टैक्स असेसमेंट ईयर 6 से घटाकर 3 किया गया है। वहीं पीएफ देर से जमा करने पर भी कोई डिडक्शन नहीं होगा।
2- बैंकों की हालत सुधारने के लिए 20000 करोड़ की घोषणा
सरकारी बैंकों की वित्तीय हालत में सुधार के लिए सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इन बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। इसके अलावा बैड बैंक की भी घोषणा की गई है। सरकार द्वारा लिए गए इन फैसलों से जनता और कस्टमर्स को काफी फायदा होगा।
3- होम बायर्स के लिए बड़ी सौगात
सरकार ने होम बायर्स को बड़ी राहत दी है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आएगी। निर्मला सीतारमण ने सेक्शन 80EEA के तहत इंट्रेस्ट पर मिलने वाली 1.5 लाख तक की अडिशनल छूट की सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब इस स्कीम का फायदा 31 मार्च 2022 तक उठाया जा सकता है। पहले इस स्कीम की समय सीमा 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रही थी।
4- खेती-किसानी में जान डालने के लिए बड़ा ऐलान
मोदी सरकार ने 2021-22 के बजट में कृषि कर्ज का लक्ष्य बढ़ा दिया है। इसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। अब तक यह 15 लाख करोड़ रुपये था। जो अब बढ़कर 16.5 करोड़ हो जाएगा। हालांकि पिछले बजट से काफी कम वृद्धि की गई है।सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए खेती के लिए लोन उपलब्ध करवाना है। ताकि किसान भाई साहूकारों के चंगुल में न फसें। इसलिए इसके टारगेट में वृद्धि की गई है।
5- डेढ़ गुना ज्यादा MSP की बात
किसानों के लिए बजट में बड़ा ऐलान किया गया। कहा गया कि किसानों को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा MSP दिया गया। कहा गया कि सभी कमोडिटी पर डेढ़ गुना ज्यादा MSP दिया जाएगा। बताया गया कि वित्त वर्ष 2021 में MSP के लिए 75,100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। APMC को एग्री इंफ्रा फंड के दायरे में लाया जाएगा। देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनाए जाएंगे. सीतारमण बोलीं, ‘MSP बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना किया गया है। सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।’ कहा गया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है।
6- अर्बन जलजीवन मिशन पर 2.87 लाख करोड़
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 पेश किया है। इसमें उन्होंने अरबन जलजीवन मिशन के लिए दो लाख 87 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। यह पैसा पांच साल में खर्च होगा और इसके तहत शहरी क्षेत्रों में घर-घर में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत 4378 शहरों में पीने के पानी की सप्लाई पर काम किया जाएगा। यह रकम 2.86 करोड़ घरों तक नल कनेक्शन के जरिए पानी पहुंचाने के लिए खर्च होगी। साथ ही 500 अमृत शहरों में पानी से जुड़े कचरे के मैनेजमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी।
7- डिजिटल तरीके से होगी जनगणना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान देश की जनगणना को लेकर किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि अब देश में डिजिटल जनगणना होगी। इसके लिए 3750 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा टास्क है।
8- पांच साल ज्यादा चला पाएंगे पुरानी गाड़ी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना बजट भाषण पेश कर रही हैं और इसमें उन्होंनें पुराने वाहनों को स्क्रैप करने को लेकर नई स्क्रैपेज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। स्क्रैपेज पॉलिसी के अनुसार 15 साल पुराने कमर्शियल व्हीकल को स्क्रैप करने का ऐलान कर दिया गया है। वहीं पर्सनल व्हीकल के लिए यह पॉलिसी काफी फायदेमंद दिख रही है क्योंकि इसके तहत अब पुराने वाहनों को 20 साल बाद स्क्रैप किया जाएगा। पहले पर्सनल व्हीकल को भी 15 साल में ही स्क्रैप किया जाता था।
9- रेलवे के लिए 1.1 लाख करोड़
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। इसमें मेक इन इंडिया पर ज्यादा जोर देने की बात कही गई है। पब्लिक बसों के लिए 18 हजार करोड़ का आवंटन बजट में किया गया है।
10- पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत मिशन योजना का ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को आम बजट पेश कर रही हैं। अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने PM आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत मिशन योजना का ऐलान किया। यह योजना 64180 करोड़ रुपये की होगी। यह योजना नेशनल हेल्थ मिशन से अलग है। इस स्कीम का खर्च भी अलग है जिसमें हर जिले में पब्लिक हेल्थ यूनिट लगाई जाएंगी।