उत्तराखंड के द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश सिंह नेगी की मुसिबतें बढ़ने वाली है। देहरादून की सीजेएम अदालत ने भाजपा विधायक महेश सिंह नेगी को डीएनए टेस्ट करवाने का आदेश दिया है। शिकायत में महिला ने द्वाराहाट से विधायक महेश सिंह नेगी पर बलात्कार का आरोप लगाया है,और डीएनए टेस्ट की मांग की है ताकि उनके बच्चे के साथ उनके संबंध का पता चल सकेे। विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि उसकी बेटी के जैविक पिता विधायक महेश नेगी ही हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट देहरादून ने दुष्कर्म के आरोपी महेश नेगी को डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने के आदेश दिए हैं। उन्हें गुरुवार को देहरादून सीजेएम कोर्ट में उपस्थित होना था। लेकिन वह पेश नहीं हुए। उन्होंने कोर्ट में न पेश होने के कारण खुद का बीमार होना बताया, जिस कारण वह नहीं आ पाए। अब 11 जनवरी को विधायक महेश नेगी, पीडि़ता और उसकी बेटी को बुलाया गया है। इसके लिए दून अस्पताल प्रबंधन को भी डीएनए सैंपल के लिए टीम भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं।