पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्पोर्ट्स बायोपिक बनने का चलन काफी बढ़ गया है। एमएस धोनी, एमसी मैरी कॉम, संदीप सिंह और मिल्खा सिंह की बायोपिक बनने के बाद अभी और भी कई खिलाड़ियों पर बायोपिक बन रही हैं। दुनियाभर में मशहूर इंडिया का चेस जीनियस विश्वनाथन आनंद पर भी बायोपिक बनाई जाएगी। विश्वनाथन आनंद ने लंबे समय तक दुनियाभर में शतरंज के मामले में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अब तक 5 बार विश्व चैंपियनशिप जीत चुके विश्वनाथन आनंद ने भी अपनी बायोपिक को बनाए जाने की सहमति दे दी है। इस फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट करेंगे। आनंद एल राय इससे पहले ‘तनु वेड्स मनु’, ‘राझणा’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।
दुनियाभर में मशहूर भारत के शतरंज जीनियस विश्वनाथन आनंद पर बनेगी बायोपिक
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -