बिहार पुलिस ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी जो मुंबई पुलिस को अग्रिम सूचना के साथ 2 अगस्त को मुंबई पहुंचे थे। उनको मुंबई पुलिस ने क्वारंटाइन के नाम पर हिरासत में लिया था। वहीं बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा कि सुशांत मामले की जांच करने के लिए बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है।
अभिनेता रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर याचिका में सुशांत सिंह राजपूत केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को बिहार पुलिस ने जवाब दाखिल किया। एसपी तिवारी पटना में सुशांत सिंह के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर की जांच करने मुंबई पहुंचे थे।
शीर्ष अदालत में दाखिल अपने जवाब में बिहार पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि हमारे पुलिस अधिकारियों की 4-सदस्यीय एसआईटी जो 27 जुलाई को मुंबई पहुंची थी उनको जांच करने से रोका गया।
बिहार सरकार ने SC से कहा, राज्य पुलिस को जांच का अधिकार
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -