देश में लड़कियों और बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं की खबर सुन दिल सहम सा जाता है। आज भी हमारे देश में लड़कियां महफूज नहीं है। देश में घूम रहे ऐसे हैवानों को जीने का कोई हक नहीं है। जो लड़कियों की जिंदगी को एक खिलौना समझकर उसे बिखेर देते हैं। क़्यों हम अपनी इंसानियत खो रहे हैं। उत्तराखंड में विगत कुछ दिन पहले हरिद्वार में एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। अभी भी लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वही उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से भी एक बलात्कार की हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल में एक दिव्यांग नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस में अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार की तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार हुए आरोपी को ढूंढने में जुट गई है। पीड़िता मानसिक रूप से दिव्यांग है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है के पास के गांव में रहने वाले एक युवक ने उनकी बच्ची का रेप किया है। बलात्कार को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। जब उनकी बेटी ने अपने माता पिता को डरते-डरते सारी बात बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसकी जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी।
उत्तराखंड में दुष्कर्म की एक और घटना आई सामने, दिव्यांग बच्चीं के साथ हुई यह घटना
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -