उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बहुत दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह दैनिक अखबार अमर उजाला के अल्मोड़ा कार्यालय में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उनका स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था, जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां चैकअप कराने के बाद उन्हे दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ समय से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। और कल रात उन्होने दम तोड़ दिया। वे एक कुशल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख जताया है।उनका अंतिम संस्कार आज दिन में रानीबाग के चित्रशिला घाट में किया जायेगा।
- Advertisment -