जब से आम बजट 2021 लागू हुआ है। तब से आम जनता को काफी दिक़्क़ते हो रही है। वही पेट्रोल और डीजल के दामों ने तो आम जनता की जेब खाली कर दी है। इससे आम जनता को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसी बीच उत्तराखंड से एक खबर सामने आई है। पहले रोडवेज की बसों के किराए में 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई और अब सिटी बसों ने भी अपना किराया बढ़ाने की सोच ली है। जी हां सिटी बस जल्द ही अपना किराया बढ़ाने वाली है। इसके लिए आरटीओ ने सिटी बस यूनियन की ओर से आए हुए प्रस्ताव को परिवहन मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद किराए की नई दरें तय होंगी। उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली के कई रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। किराए में कई जगहों पर 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब जल्द सिटी बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सिटी बसों के संचालकों ने कहा कि वह बसों का संचालन बंद कर देंगे। बस संचालन के बढ़ते खर्च के बीच किराए में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके बाद आम जनता को थोड़ी परेशानियां हो सकती है। देश में बढ़ती मंहगाई के बाद आम जनता को सबसे ज्यादा दिक़्क़ते हुई है।
उत्तराखंड में रोडवेज बसों के बाद सिटी बसों का किराया होगा मंहगा, आम जनता की बढ़ी परेशानी
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -