कोरोना वायरस के आतंक के बाद बर्ड फ्लू ने देश में दस्तक दे दी है। देश के 7 राज्य में पक्षियों की मौत से अफरा तफरी मची हुई है 4 राज्य में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो गई है उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुके बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड ने भी अलर्ट जारी किया है। फिलहाल राज्य में अब तक किसी पक्षी की मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन राज्य में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। हर साल सर्दियों में बडी संख्या में प्रवासी पक्षी मध्य एशिया से उत्तराखंड आते हैं और यहां मार्च तक रहते हैं। जिस कारण प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। वही केरल में बर्ड फ्लू को आपदा घोषित किया गया है। जिस कारण हजार से ज्यादा मुर्गियों और बत्तखों को मारने का फैसला किया गया है।
कोरोना वायरस के आतंक के बाद बर्ड फ्लू ने दी देश में दस्तक, उत्तराखंड में भी जारी हुआ अलर्ट
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -