कोरोना ने 2020 में पूरे देश को प्रभावित किया वही अब बर्ड फ्लू ने भी देश में अपनी दस्तक दे दी है। हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में फिलहाल कहीं से भी किसी पक्षी के मरने की सूचना नहीं है, लेकिन सभी वन प्रभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रवासी परिंदों के आगमन के मद्देनजर जलाशयों पर विशेष निगरानी के लिए कहा गया है। शीतकाल में मध्य एशिया से बड़ी संख्या में प्रवासी परिंदे उत्तराखंड पहुंचते हैं, जो मार्च तक यहां रहते हैं। वर्तमान में भी राज्य के तमाम जलाशयों में मेहमान परिंदे आए हैं। इस बीच विभिन्न राज्यों में कौओं व बतखों की मौत और इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि होने की खबरों से उत्तराखंड में भी बेचैनी बढ़ गई है। जिसके बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- Advertisment -