देश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत में नए वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के एक नए ‘डबल म्यूटेंट वैरिएंट’ का पता चला है। देश के 18 राज्यों में कई ‘वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न्स’ (VOCs) पाए गए हैं। इसका अर्थ है कि देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के अलग-अलग प्रकार पाए गए हैं, जो स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डाल सकते हैं। यह भारत के लिए एक खतरा साबित हो सकता है। ब्रिटेन, दक्षिण अफ़्रीका, ब्राज़ील के साथ-साथ भारत में यह नया ‘डबल म्यूटेंट वैरिएंट’ पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि INSACOG ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 10,787 पॉज़िटिव सैंपल इकट्ठा किए थे जिसमें 771 VOCs पाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पश्चिमी महाराष्ट्र से इकट्ठा किए गए सैंपल में से 15-20 फ़ीसदी सैंपल्स में डबल म्यूटेंट वैरिएंट पाए गए हैंं।
भारत में कोरोना वायरस के एक नए ‘डबल म्यूटेंट वैरिएंट’ ने दी दस्तक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -