किसान आंदोलन का आज 35वां दिन हैं। केंद्र सरकार और किसानों के बीच आज बैठक होने वाली है। किसान कृषि कानूनों को निरस्त करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच केंद्र और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मंत्रियों ने इस बैठक में इस बारे में चर्चा की कि आज किसानों के साथ होने वाली वार्ता में सरकार का क्या रुख रहेगा।
केंद्र सरकार के द्वारा सितंबर में संसद बुलाने के साथ तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की जा रही है। वहीं किसान संगठनों ने एक बार फिर कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की अपनी मांग की है। किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। पिछले सप्ताह शनिवार को किसान संगठनों के द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्रालय को पत्र लिखा था और वार्ता का प्रस्ताव भेजा था।