देश सेवा का जज्बा लिए बड़ी संख्या में युवा भर्ती रैली में भाग ले रहे हैं। इसके लिए युवा पूरी तैयारी के साथ मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड में आजकल सेना की भर्ती रैली आयोजित कराई जा रही है। यह रैली रानीखेत में आयोजित कराई जा रही है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सेना की ओपन भर्ती रैली जारी है। शुक्रवार को देश सेवा का जज्बा लिए 901 युवाओं ने दौड़ शुरू की, जिसमें से 309 युवा सफल रहे। शुक्रवार को लोहाघाट तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। कुल 1101 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। दौड़ में सफल युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी हुई। गड्डा पार करना, बैलेंस बनाना, चेस्ट की माप आदि प्रक्रियाओं से युवाओं को होकर गुजरना पड़ा। आज चंपावत, बाराकोट तहसील के युवक इस भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे। बड़ी संख्या में युवक इस भर्ती रैली में हिस्सा ले रहे हैं।
देश सेवा का जज्बा लिए बड़ी संख्या में भर्ती रैली में शामिल हो रहे युवा, रानीखेत में आयोजित हो रही है भर्ती रैली
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -