देश की सेवा का जज्बा लेकर युवा सेना में भर्ती होने के लिए दिन रात एक कर देते हैं, लेकिन इस बार सेना भर्ती में युवाओं में उतना जोश नहीं दिखाई दिया। उत्तराखंड के कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली शुरू की। भर्ती के पहले दिन उत्तरकाशी जिले की आठ तहसील क्षेत्र के 2744 युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए अपना जोश दिखाया। जिसमें से मात्र 522 युवाओं ने ही सेना में पहुंचने के लिए 1600 मीटर दौड़ की पहली सीढ़ी पार की। उत्तर तहसीलों से 3202 युवाओं ने ऑन लाइन आवेदन किया था, लेकिन 2744 युवा ही भर्ती में शामिल हुए। पहले युवाओं की कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट चेक की । इसके बाद प्रवेश पत्रों और बार कोड की जांच करने के बाद प्रारंभिक ऊंचाई जांच में कई युवा बाहर हो गए। सेना द्वारा निर्धारित समय में कराई गयी दौड़ में 2744 में से मात्र 522 युवा ही दौड़ पूरी करने में सफल रहे। जिसमें सेेना का सपना देेेखने वालों का सपना अधुरा रह गया।
कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली में 522 युवाओं ने पास की दौड़
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -