उत्तराखंड अपनी सुंदरता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड अपनी सुंदरता से हर किसी को मोह लेता है। यहा पर्यटन भी बहुत अधिक होता है। उत्तराखंड से जुड़ी एक खबर सामने आई है। यह खबर रोमांचक के लिए है। उत्तराखंड में अब 42 नई चोटियों (पर्वत शिखरों) की राह भी खुल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साहसिक पर्यटन के तहत पर्वतारोहण और ट्रैकिंग गतिविधियों के लिए इन्हें खोलने को मंजूरी दे दी है। राज्य में हर साल 24 से 30 के लगभग पर्वतारोहण अभियान होते हैं। इनसे शुल्क आदि से सरकार को प्रतिवर्ष औसतन 18 से 20 लाख की आय होती है। राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित इन चोटियों में संरक्षित क्षेत्र भी हैं। इंडियन माउंटनियरिंग फेडरेशन ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की भांति उत्तराखंड में भी पर्वतारोहण व ट्रैकिंग को शुल्क मुक्त रखने की मांग की गई है। इससे उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखंड में 42 नई चोटियों की राह खुली, पर्वतारोहण के लिए अच्छी खबर
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -