उत्तराखंड वासियों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में जल्द सुरंग निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। जिसके लिए केंद्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग 225 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। जिसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रोड कनेक्टिविटी के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का बहुत आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रूद्रप्रयाग टनल निर्माण के लिए लगभग 225 करोड़ रूपए स्वीकृत हो गए हैं, इस पर आवश्यक कारर्वाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास की गई पुरानी सड़कों के सुद्दढ़ीकरण के लिए भी 69 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। जिसमें कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई। प्रोजेक्ट का काम चारधाम विकास परियोजना के तहत किया जाएगा। 200 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सुरंग का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
उत्तराखंड वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रूद्रप्रयाग सुरंग निर्माण के लिए 225 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -