आज का दिन सेना के लिए बहुत बड़ा और बेहद खास होता है। सेना से जुड़े युवाओं के लिए आज 15 जनवरी का दिन बेहद ही खास होता है। आज भारतीय थल सेना आर्मी डे मनाया जाता है। भारतीय सेना आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली में कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे परेड की सलामी लेंगे और सैनिकों को संबोधित करेंगे। 15 जनवरी को आर्मी डे मनाने के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला ये कि 15 जनवरी 1949 के दिन से ही भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हुई थी। दूसरी बात इसी दिन जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था। इस तरह लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे। इस दिन दिल्ली की इंडिया गेट पर बनी अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही शहीदों की विधवाओं को या परिवारवालों को सेना मेडल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारतीय आर्मी का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था।
15 जनवरी भारतीय थल सेना आर्मी डे: भारतीय सेना आज मनाएगी अपना 73वां स्थापना दिवस
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -