पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में दिन ब दिन ठंड बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा भी छा रहा है। आज मैदानी इलाकों काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे लो विजिबिलिटी के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते दिखे। उत्तराखंड में मौसम भले ही साफ हो, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा छाने लगा है। आज पहाड़ों में सुबह से ही धूप रही, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
उत्तराखंड में बढ़ रही है ठंड, आने वाले दिनों में ठंड अधिक बढ़ने के आसार।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -